प्रतिमा सिंह

गणेश चतुर्थी पर पूजा की थाली में इन 5 चीजों को जरूर रखना चाहिए

      Ganesh chaturthi

गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से  सभी दुख-संकट दूर हो जाते हैं।  भगवान गणेश की पूजा करते समय पूजा थाली में कुछ चीजों को जरूर शामिल किया जाता है। 

पूजा की थाली में शामिल होने वाली सामग्रियों को अलग-अलग बातों का प्रतीक बताया जाता है, जिनको अगर भगवान गणेश को चढ़ाया ना जाए तो उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है। 

बप्पा को मोतीचूर के लड्डू बहुत ही मनपसंद है। अगर आप गणेश चतुर्थी पर भगवान को खुश करना चाहती हैं तो उनकी पूजा थाली में बूंदी के लड्डू का भोग जरूर रखें। 

          लड्डू का भोग लगाना जरूरी

भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय है। इसलिए उनकी हर पूजा में मोदक का भोग जरूर लगाया जाता है तो गणेश चतुर्थी के दिन पूजा थाली में मोदक का भोग जरूर लगाएं। 

        बप्पा को पसंद है मोदक 

पूजा थाली में कच्ची हल्दी को जरूर शामिल करें। कच्ची हल्दी अर्पण करना शुभ माना जाता है। उत्सव के खत्म होने के बाद कच्ची हल्दी को अपने घर की तिजोरी में रखें।

                   हल्दी चढ़ाएं 

गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए दूर्वा की गांठे यानी जो दूर्वा गांठो सहित हो उसको चढ़ाएं। पूजा करते समय पूजा की थाली में दूर्वा की 5 से 7 गांठें जरूर अर्पित करें।

                    दूर्वा की गांठे 

पुराणों के अनुसार विघ्नहर्ता ने बाल्यावस्था में सिंदूर नामक राक्षस का वध किया। फिर उसके खून को शरीर पर लगा लिया। इसलिए उन्हें सिंदूर चढ़ाना जरूरी होता है। 

                सिंदूर चढ़ाएं 

Makeup: कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए आसान मेकअप गाइड 

प्रतिमा सिंह