स्वाति कुमारी
ये एक प्रकार का स्टीम मोदक होता है, जिसे चावल के आटे, गुड़ और नारियल से गणेश चतुर्थी पर बनाया जाता है।
उकडीचे मोदक
इस मोदक को सूजी, केसर और दूध से तैयार किया जाता है। इसके अंदर गुड़ और नारियल की स्टफिंग होती हैं।
केसर मोदक
इस मोदक को मैदा, सूजी और दूध के घोल में कोट करके फ्राई किया जाता है। आप बप्पा को इसका भी भोग लगा सकती हैं।
फ्राइड मोदक
गणपति के लिए आप चॉकलेट मोदक बनाएं। इसके लिए कंडेंस्ड मिल्क, चॉकलेट चिप को पैन में मिक्स करें और मोदक बना लें।
चॉकलेट मोदक
इस बनाने के लिए ड्राई फ्रूट को क्रश करें और थोड़ा सा दूध और पानी लेकर मिश्रण तैयार करें। फिर हाथों की मदद से मोदक बना लें।
ड्राई फ्रूट मोदक
गणपति बप्पा को मोतीचूर लड्डू बहुत पसंद है। आप इस बार मोतीचूर मोदक भी बनाकर भोग लगा सकते हैं।
मोतीचूर मोदक
इसे बनाने के लिए बेसन और शक्कर की जरूरत होगी। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। यह खाने में भी स्वादिष्ट लगते है।
बेसन मोदक
इसे बनाने के लिए खजूर के बीज को निकालें। फिर इन्हें मिक्सर में बारीक पीसकर घी के साथ गर्म करें और इनके मोदक बना लें।
खजूर मोदक
श्रीखंड मोदक बहुत क्रीमी होता है। इसे हंग कर्ड, चीनी, इलाइची, जायफल और ड्राईफ्रूट्स डालकर तैयार किया जाता है।
श्रीखंड मोदक
इस मोदक को सफेद तिल, गुड़ और सूखे नारियल का उपयोग करके बनाया जाता है। ये खाने में बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होते हैं।
तिल मोदक
स्वाति कुमारी