गणेश चतुर्थी के पहले दिन बप्‍पा को जरूर लगाएं इन 8 चीजों का भोग

Ganesh Chaturthi

स्वाति कुमारी

भगवान गणेश को लड्डू बेहद ही पसंद हैं। इसलिए पहले दिन इसका भोग लगाएं। मिठाईयों के प्रति उनका प्रेम किसी से छिपा नहीं है।

गणेश चतुर्थी के प्रथम दिन भगवान गणेश को सभी तरह के फलों का भी भोग लगा सकते है। उन्हें केला बेहद प्रिय है।

पूरन पोली बनाकर गणेश चतुर्थी पर गणपति को भोग लगाया जाता है। आप इसे घर पर बनाकर बप्पा को भोग लगा सकती हैं।

नारियल भी हर व्रत और पूजा में जरूर चढ़ता है। भगवान गणेश जी की पूजा में भी नारियल का भोग लगता है। इसे शुभ माना जाता है। 

गणेश जी को खीर पसंद है। ऐसे में उन्हें प्रसाद के रूप में मखाने या चावल की खीर पहले दिन जरूर चढ़ाएं।  

मुरमुरा गणेश चतुर्थी पूजा के दौरान भगवान गणेश को चढ़ाया जाता है क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे उनकी भूख शांत होती हैं।

सुख- शांति प्राप्ति के लिए आप पहले दिन बप्पा को मोदक बनाकर चढ़ा सकती हैं। अक्सर मंदिरों में देवी देवताओं को इसका भोग लगाया जाता है। 

गणपति पूजन के दौरान पूजा की थाली में जरूर शामिल करें यह पांच चीज

Ganesh Chaturthi

प्रतिमा सिंह