स्वाति कुमारी
आइवरी सिल्क ऑर्गेजा साड़ी में आलिया भट्ट बेहद प्यारी लग रही हैं। उनके सफेद साड़ी में रेशम और पात्रा एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग है।
सोनम कपूर ने पिंक फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी के साथ गोल्डन पफ स्लीव्स ब्लाउज़ पहना है। डायमंड नेकलेस के साथ उन्होंने अपने चिक बॉन्स को हाइलाइट किया है।
दीया मिर्जा ने पर्पल फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज़ पहना है। आउटफिट के साथ उन्होंने एंब्रॉयड्रेड बेल्ट कैरी किया है।
करीना कपूर खान ने खूबसूरत पाउडर ब्लू कलर की प्रिंटेड ऑर्गेजा साड़ी को मैचिंग वन-शोल्डर ब्लाउज़ के साथ पहना है। बालों को उन्होंने पोनीटेल लुक दिया है।
प्रियंका चोपड़ा ने नेट पिंक ऑर्गेंजा साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज़ पहना है। लुक को उन्होंने मैसी हेयर बन और सनग्लासेस से पूरा किया है।
अनन्या पांडे ने फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी के साथ डीप नेक स्ट्रैपी ब्लाउज़ पहना है। पोनीटेल हेयर स्टाइल के साथ उन्होंने गले में चोकर नेकपीस कैरी किया है।
सेक्विन बॉर्डर वाले स्काई ब्लू कलर की फ्लावर प्रिंटेड साड़ी में कंगना रनौत स्टनिंग लग रही हैं। मैसी हेयर बन के साथ उन्होंने कानों में टॉप्स पहना है।
शिल्पा शेट्टी ने ब्लू एंड रेड मिक्स प्रिंटेड साड़ी को मैचिंग वी- नेकलाइन वाले ब्लाउज़ के साथ पहना है। ग्लिटरी आई मेकअप से उनका लुक निखर रहा है।
स्वाति कुमारी