निक्की कुमारी
Lifestyle
अक्सर महिलाएं अपने पैरों की खूबसूरती को और भी ज्यादा निखारने के लिए चांदी की पायल पहनती हैं, लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में सोचा है, आइए जानें-
पायल को शादीशुदा महिलाओं के श्रृंगार से जोड़ा गया है। मान्यता है कि महिलाएं सुहाग की आयु लंबी होने के लिए सोलह श्रृंगार करती हैं। हर सुहागिन महिला पायल पहनती है।
श्रृंगार का हिस्सा
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चांदी की पायल ही पहनना चाहिए। ये शरीर की सभी नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के साथ शरीर की कई परेशानियों का समाधान भी कर सकती है।
नकारात्मकता दूर करे
चांदी की पायल पहनने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और इससे पैरों में होने वाली सूजन से आराम मिलता है। पैरों में सूजन की समस्या में महिलाओं को इसे जरूर पहनना चाहिए।
पैरों में सूजन दूर करे
चांदी की पायल महिलाओं के शरीर की प्रतिरक्षा को मजबूत करती है और हार्मोनल स्तर को भी संतुलित करती है। ऐसे में इसे पहनने से हार्मोनल डिसबैलेंस दूर होती है।
हार्मोनल बैलेंस
चांदी की अंगूठी या पायल स्वस्थ गर्भाशय को बनाए रखने मदद करती है। इसके अलावा ये प्रजनन प्रक्रिया को मजबूत बनाने और मासिक धर्म के दर्द को भी कम करती है।
मासिक धर्म में फायदे
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो महिलाओं को चांदी की पायल पहनने की सलाह इसलिए भी दी जाती है, क्योंकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इससे केतु शीतल रहता है।
सुख-समृद्धि के लिए
निक्की कुमारी
शादी के बाद महिलाएं बिछिया क्यों पहनती हैं? जानें: Women Wear Toe Ring