निक्की कुमारी

Style

अनन्या पांडे की ग्लॉस स्किन का ये है सीक्रेट: Ananya Panday Beauty Secrets 

सभी की फेवरेट और यंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे की ग्लोइंग और ग्लॉस स्किन सभी को अट्रैक्ट करती है। आप भी उनके स्किन केयर सीक्रेट को फॉलो करके उनके जैसी स्किन पा सकती हैं। 

वोग की एक खबर के अनुसार, अनन्या पांडे अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए कॉफी, चीनी और नारियल तेल से बना स्क्रब लगाती हैं। इससे डेड सेल्स और ओपन पोर्स से छुटकारा मिलता है।

कॉफी स्क्रब

अनन्या अपने फेस पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करती हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और ग्लो बना रहता है। साथ ही एक्ट्रेस हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करती हैं। 

मॉइस्चराइजर लगाती है

अनन्या अपनी स्किन का खूब ख्याल रखती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस रोजाना रात को मेकअप हटाकर सोने की सलाह देती हैं। इससे रात के समय स्किन को सांस लेने और हील करने में मदद मिलती है।

मेकअप हटाकर सोती हैं

अनन्या अपनी स्किन को नेचुरली हेल्दी रखने के लिए रोजाना योग करना पसंद करती हैं। इससे उनकी स्किन अंदर से निखरती है। इससे उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ भी बैलेंस रहती है। 

योग करती हैं

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में अनन्या ने इस बात का खुलासा किया है कि वो अपने चेहरे पर गुलाब जल लगाती हैं। इससे उनकी स्किन फ्रेश और खिली-खिली सी नजर आती है।

गुलाब जल लगाती हैं

इसके अलावा क्यूट एक्ट्रेस अनन्या पांडे हल्दी और दही से बना फेस मास्क लगाना पसंद करती हैं। इससे उनकी स्किन को ठंडक मिलती है और पफीनेस से भी छुटकारा मिलता है। 

होममेड पैक लगाती हैं

निक्की कुमारी

हिना खान के लेटेस्ट झुमके दिल लेंगे आपका दिल: Hina Khan Earrings