निक्की मिश्रा
शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होने लगती है। इसकी वजह से आपको फिजिकल एक्टिविटी में परेशानी का अनुभव हो सकता है।
मांसपेशियों में कमजोरी
प्रोटीन बालों की मजबूती पर भी असर डालता है। शरीर में इसकी कमी से बाल काफी ज्यादा झड़ने लगते हैं। साथ ही रूखे और बेजान नजर आते हैं।
बालों का झड़ना
शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिसकी वजह से बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। मुख्य रूप से वायरल का खतरा बढ़ जाता है।
बार-बार बीमार पड़ना
शरीर को एनर्जी के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसकी कमी होने लगे, तो इसकी वजह से काफी ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है।
थकान और कमजोरी
सही मात्रा में प्रोटीन न लेने की वजह से आपको वजन कम करने में काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। साथ ही बिना वजह वजन तेजी से बढ़ सकता है।
वजन कम करने में परेशानी
प्रोटीन की कमी के कारण शरीर में फ्लूड की मात्रा बढ़ने लगती है, जो सूजन का कारण बन सकता है। इसलिए सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें।
सूजन
प्रोटीन सही मात्रा में न लेने की वजह से इसका असर नाखूनों पर पड़ता है। इश स्थिति में नाखून आसानी से टूटने लग जाते हैं और रंग में बदलाव दिखता है।
नाखूनों का डैमेज होना
प्रोटीन की कमी या फिर पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन न लेने की वजह से घाव देरी से भरते हैं। इस स्थिति में सूजन और पस की परेशानी लंबे समय तक बनी रहती है।
घाव को भरने में देरी
प्रोटीन की कमी के कारण स्किन की संरचना में बदलाव देखा जा सकता है। इसके कारण स्किन पपड़ीदार, ड्राई और पतली स्किन नजर आने लगती है।
स्किन के टेक्चर में बदलाव
प्रोटीन की कमी के कारण पीरियड्स सर्कल पर असर पड़ता है। इस स्थिति में पीरियड्स असंतुलित हो जाते हैं। दर्द और ऐंठन की परेशानी बढ़ती है।
असंतुलित पीरियड्स
निक्की मिश्रा