प्रतिमा सिंह

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के व्रत में खुद को रखें हाइड्रेट, तैयार करें बॉडी हाइड्रेशन प्लान

व्रत के एक दिन पहले भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए और व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले सरगी के पहले दो-तीन गिलास पानी जरूर पिएं, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। 

        भरपूर मात्रा में पानी पिएं 

व्रत की पहले लस्सी और छाछ पीने से पूरे दिन आप हाइड्रेटेड महसूस करेंगी। इसमें प्रोबायोटिक मौजूद होते हैं, जो हमारे पाचन को सुधारते हैं और शरीर को भी ठंडा रखने में मदद करते हैं। 

    छाछ लस्सी का सेवन 

ऐसे फल जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती हैं, जैसे खीरा, संतरा या तरबूज जैसे फलों के सेवन से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और आवश्यक पोषक तत्व, विटामिन एंड मिनरल्स भी मिलेंगे।

     ताजे फल और सब्जियां 

दूध और बादाम में विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होता है, जो हमारे शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जी देता है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक आपके शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होगा।  

           बादाम शेक 

इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं। व्रत वाले दिन और व्रत से एक दिन पहले नारियल पानी जरूर पिएं। यह आपके शरीर को नमी और ऊर्जा देगा।  

          नारियल पानी 

करवा चौथ के व्रत के दिन आप कोशिश करें कि ज्यादा शारीरिक मेहनत ना करें।  इस दिन धूप में निकलने से बचें। वरना शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ठंडे वातावरण में रहने का प्रयास करें। 

शरीर को आराम दें और धूप से बचें

व्रत के दौरान महिलाएं चंद्रोदय के बाद महिलाएं पानी पीकर व्रत खोलती हैं। इसके बाद उन्हें ताजे फलों का जूस पीना चाहिए, जिससे उन्हें तुरंत एनर्जी मिलेगी और शरीर तुरंत हाइड्रेटेड हो जाएगा।

         व्रत के बाद फ्रूट जूस पिएं

व्रत खोलने के बाद महिलाओं को इलेक्ट्रोलाइट्स युक्त पेय़ पदार्थ या फिर एक गिलास पानी में ओआरएस का घोल बनाकर पीना चाहिए। इससे सोडियम और पोटेशियम की कमी पूरी होगी।

       इलेक्ट्रोलाइट या ORS पीएं

Skin care: एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें सेंसिटिव स्किन का ख्याल

प्रतिमा सिंह