मधु गोयल

होने वाली दुल्हन रोज पिएं ये ड्रिंक, चेहरे पर आएगा सोने सा निखार

Bridal Skin Care Tips

शादी से पहले अपने चेहरे को निखारने से लिए लड़कियां क्या कुछ नहीं करतीं, तरह–तरह के महंगे फेशियल, क्रीम और फेस मास्क लगाती हैं।

इन सबसे चेहरे पर ग्लो तो आता है लेकिन बस कुछ दिनों तक रहता है। कई बार तो इन केमिकल्स के साइड इफेक्ट्स की वजह से चेहरे की चमक चली जाती है।

आज हम आपको ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिसे अगर आप अपनी शादी से कुछ दिनों पहले अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो चेहरा नेचुरली चमक उठेगा।

ये ड्रिंक चेहरे की साफ-सफाई के साथ-साथ स्किन को पोषण देने और अंदर से निखारने का काम करती है। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका-

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आधा कप चुकंदर, आधा कप गाजर, एक सेब, आधा इंच कच्ची हल्दी, 1 आंवला और 1 कप अनार को ब्लेंड कर लें।

अब इसे एक जग में निकाल लें। आप चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा सा शहद और नींबू का रस भी मिला सकती हैं। तैयार है आपकी हेल्दी ड्रिंक, अब इसे पी लें।

यह ड्रिंक विटामिन, ए, सी और के से भरपूर होती है, जिसके नियमित सेवन से आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है और एक्ने-पिंपल्स नहीं होते हैं।

मधु गोयल

परफेक्ट लुक के लिए लगायें ये 8 लिपस्टिक के शेड्स

Beauty Tips