परफेक्ट लुक के लिए लगायें ये 8 लिपस्टिक के शेड्स

Beauty Tips

मधु गोयल

अगर आपकी स्किन टोन फेयर है तो आप रेड शेड लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के शेड डार्क कलर आउटफिट के साथ सबसे अच्छे लगते हैं।

रेड

स्पेशल लुक के लिए कॉफी ब्राउन कलर सबसे अच्छा होता है। इसके अलावा ये न्यूड शेड होता है और इसे आप कभी भी लगा सकती हैं।

कॉफी ब्राउन

आप पर्पल शेड के अलग-अलग कलर ट्राई कर सकती हैं। इन्हें आप अपने आउटफिट के कलर से मैच करके लगा सकती हैं।

पर्पल

अगर आप वर्किंग वीमेन हैं तो आपके लिए बेस्ट शेड है न्यूड कलर। इन कलर को आप एथनिक और वेस्टर्न दोनों के साथ वियर कर सकती हैं।

न्यूड शेड

मेजेंटा लिपस्टिक शेड डार्क स्किन टोन वाली लड़कियों पर खूब जंचती है। यह शेड पार्टी से लेकर कैजुअल लुक तक सब पर अच्छा लगता है।

मेजेंटा

अगर आप लाइट कलर की ड्रेस पहनना पसंद करती हैं, तो इसके साथ आपको वाइन कलर की लिपस्टिक ट्राई करनी चाहिए।

वाइन

लिपस्टिक का पिंक शेड सब पर अच्छा लगता है और इसे आप किसी भी इंडियन या वेस्टर्न ड्रेस के साथ कैरी कर सकते हैं।

पिंक

पीच कलर हर मौसम के लिए बिलकुल परफेक्ट रंग होता है। अगर आप कोई पीच कलर की ड्रेस पहन रहे हैं तो इसे जरूर चुनें।

पीच

मीत फेम आशी सिंह का स्टाइल है कमाल, आप भी करें ट्राई: Ashi Singh

मधु गोयल