निक्की कुमारी
Lifestyle
प्याज का रस एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसे बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। हम आपको बालों की शाइन बढ़ाने के लिए प्याज के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे। आइए जानें-
अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा ड्राई हैं, तो आपको प्याज के रस के साथ नारियल का तेल मिलाकर बालों पर लगाना चाहिए। इससे बालों की चमक बढ़ती है और दोमुंहे बाल भी कम होते हैं।
प्याज का रस और नारियल तेल
एक चम्मच प्याज के रस में बराबर मात्रा में नारियल का तेल मिक्स कर लें। इसे बालों पर अच्छे से अप्लाई करें। इसे बालों पर 30 मिनट के लिए लगाने के बाद हेयर वॉश कर लें।
कैसे करें अप्लाई
स्कैल्प और बालों को हेल्दी रखने के लिए आप प्याज के रस के साथ नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों की चमक तेजी से बढ़ने लगती है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।
प्याज का रस और लेमन
इसके लिए 2 बड़े चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। स मिश्रण को केवल अपने बालों के लेंथ पर ही लगाएं। 20 मिनट लगाने के बाद बाल धो लें। इससे बालों को पोषण मिलता है।
कैसे करें अप्लाई
यदि आपके बाल बहुत ही ज्यादा डैमेज हैं, तो उन पर आप प्याज का तेल और एलोवेरा जेल मिक्स करके लगा सकते हैं। ये मिश्रण बालों को पोषण देने का काम करता है। इसे आप हफ्ते में 3 बार लगा सकते हैं।
प्याज का रस और एलोवेरा जेल
कांच की कटोरी में प्याज का रस और एलोवेरा जेल बराबर मात्रा में मिला लें। इसके बाद उसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल भी मिक्स कर लें। इस मिश्रण को बालों पर 20 मिनट के लिए लगाएं और बालों को धो लें।
कैसे करें अप्लाई
निक्की कुमारी
यंग गर्ल्स के लिए बेस्ट हैं Akshara Singh के ये कैजुअल आउटफिट्स: Akshara Singh Trendy Outfits