Renuka Goswami

Makeup 

ग्लैमरस लुक के लिए करें दीपिका के डेली मेकअप टिप्स ट्राई 

कॉलेज और ऑफिस में रोजाना ग्लैमरस दिखना चाहती हैं..? तो सुपर स्टाइलिश बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कुछ डेली मेकअप लुक्स ट्राई कर सकती हैं। 

डेली ड्यूई मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए लाइट वेट फाउंडेशन के साथ चीकबोंस पर लिक्विड ग्लोई हाईलाइटर और मैट पिंक लिपस्टिक से लुक कंप्लीट करें। 

ड्यूई मेकअप लुक 

किसी भी आउटफिट को खास और बोल्ड लुक देने के लिए मैट मेकअप बेस के साथ बोल्ड रेड लिपस्टिक, हैवी मस्कारा और पिंकीश ब्लश अप्लाई करके लुक कंप्लीट करें।

बोल्ड रेड लिप लुक 

इस लुक में दीपिका पादुकोण ने ग्लोइंग मेकअप के साथ वाइब्रेंट ब्लू आईलाइनर को थिक और बोल्ड तरीके से अप्लाई किया है। इससे अपने डेली मेकअप को  ग्लैम लुक दे सकती हैं। 

कलरफुल आईलाइनर लुक 

सुपर ट्रेंडी न्यूड लिप शेड्स अप्लाई करना पसंद करती हैं, तो ब्राउन आईशैडो के साथ ये खूबसूरत सॉफ्ट स्मोकी आई लुक क्रिएट कर सकती हैं। न्यूड लिप शेड्स के साथ ये खूब जचता है। 

सॉफ्ट स्मोकी आई लुक 

अपने डेली मेकअप लुक्स को ड्रामा टच देने के लिए दीपिका का ये विंग्ड आईलाइनर लुक न्यूट्रल आईशैडो, पिंक ब्लशर और न्यूड पिंक या ब्राउन लिपशेड्स के साथ ट्राई कर सकती हैं। 

परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर 

सेलिब्रिटीज के बीच पॉपुलर मिनिमल मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए आपको लाइट फाउंडेशन, सटल आईशैडो, ग्लॉसी लिप्स और हैवी मस्कारा अप्लाई करना है।

ट्रेंडी न्यूड मेकअप लुक