Skin Care

मधु गोयल

स्किन को शीशे जैसी चमक दे सकती है ये क्रीम, जानिए बनाने का तरीका

आजकल हर कोई साफ और चमकदार त्वचा चाहता है। अगर आप भी ऐसा ही चाहती हैं तो इस राइस गुलाब क्रीम को बना कर आजमाएं, जानें इसे बनाने की विधि-

चावल का पानी स्‍किन में कोलाजेन को बढ़ाता है, जिससे स्‍किन पर झुर्रियां नहीं पड़तीं। इसके अलावा यह  स्‍किन को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है।

चावल का पानी

गुलाब जल चेहरे से दाग-धब्‍बे मिटाता है, सूजन को कम करता है, लालिमा को रोकता है, त्वचा को ठंडक देता है और आपके चेहरे पर चमक लाता है।

गुलाब जल

2 चम्मच गुलाब जल, आधा कप चावल का पानी, 1 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच मोम और कुछ बूंदे ऐसेंशियल ऑयल

सामग्री

पैन में मोम को पिघला लें फिर इसमें चावल का पानी, गुलाब जल, नारियल का तेल और ऐसेंशियल ऑयल डालकर तब तक मिलाएं जब तक क्रीमी टेक्‍सचर न मिल जाए।

बनाने की विधि

आपकी राइस गुलाब क्रीम तैयार है। अब आप इसे एक कंटेनर में फिल करके आराम से 10 से 15 द‍िनों के ल‍िए फ्र‍िज में स्‍टोर कर सकते हैं।

रात को सोने से पहले इसे अपनी त्वचा पर अप्लाई करें और आप चाहे तो इसे सुबह के समय भी अपनी त्वचा पर अप्लाई कर सकती हैं।

इस क्रीम को चेहरे पर रोजाना लगाने से स्‍क‍िन का ग्‍लो बढ़ता है, एक्‍ने, डॉर्क स्‍पॉट, प‍िगमेंटेशन की समस्‍या दूर होती है और स्‍क‍िन का पीएच लेवल मेनटेन रहता है।

मधु गोयल

परफेक्ट लुक के लिए लगायें ये 8 लिपस्टिक के शेड्स

Beauty Tips