Renuka Goswami
वेकेशन पर सुपर हॉट और स्टाइलिश दिखने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के वार्डरोब से लें ट्रेंडी-हॉट आउटफिट आइडियाज।
कृति इस लॉन्ग लेंथ फ्लावर प्रिंटेड गाउन स्कर्ट और मैचिंग ब्रालेट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी वेकेशन पर शीर नेट डिटेलिंग वाला ये आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंटेड स्कर्ट टॉप
इस लुक में कृति सेनन ने ब्राइट येलो कलर की लॉन्ग कॉटन मेक्सी ड्रेस को कैरी किया है। जिसे आप मिनिमल एसेसरीज, सनग्लासेज और फ्लैट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
ब्राइट येलो मेक्सी ड्रेस
इस लुक में कृति ने सुपर क्यूट कलरफुल निटेड को-ऑर्ड सेट को स्टाइलिश हैट और फ्लैट्स के साथ कैरी किया है। आप भी ये लुक मिनिमल ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकती हैं।
निटेड को-ऑर्ड सेट
कृति ने इस लुक में बेहद स्टाइलिश और सुपर हॉट लेमन येलो जंपसूट को मैसी कर्ल्स और ब्राउन लिप्स के साथ स्टाइल किया है। ये बैकलेस आउटफिट वेकेशंस के लिए परफेक्ट है।
लॉन्ग फ्लोई जंपसूट
कृति ने कंफर्टेबल डेनिम शॉर्ट्स के साथ स्लीवलेस ब्लू टी-शर्ट टॉप और स्पोर्ट्स शूज कैरी किए हैं। ये कूल लुक अपने पसंदीदा जूतों और सन ग्लासेज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
कूल टॉप विद डेनिम शॉर्ट्स
कृति ने पिंक रोज प्रिंटेड व्हाइट कलर की मिनी ड्रेस को मिनिमल पिंकीश मेकअप और क्लीन स्ट्रेट हेयर स्टाइल के साथ कैरी किया है। ये क्यूट फोटोशूट के लिए एकदम परफेक्ट है।
क्यूट पिंक फ्लोरल ड्रेस