चुकंदर से बनाएं इडली, नोट करें रेसिपी
Recipe
निधि मिश्रा
सामग्री
2 कप चावल,1 कप उड़द दाल, 1
कप कद्दूकस किया हुआ चुकंदर,
नमक, ईनो, पानी।
स्टेप 1
चुकंदर इडली बनाने के लिए सबसे पहले चावल और उड़द दाल को धोकर
पानी में भीगोकर रख दें।
स्टेप 2
5 घंटे के बाद इनका पानी निकाल लें।
फिर इसे मिक्सर में डालकर गाढ़ा
पेस्ट तैयार कर लें।
स्टेप 3
अब 3- 4 चुकंदर को छिल लें। फिर चुकंदर को कद्दूकस कर लें और इसे तैयार किए हुए बैटर में डालकर मिलाएं।
स्टेप 4
इसके बाद इसमें नमक डाल दें। फिर
इस बैटर को रातभर गर्म जगह पर
फरमेंट होने के लिए रख दें।
स्टेप 5
अगले दिन इडली के ट्रे को तेल से ग्रीश
कर लें। फिर करछुल की मदद से
बैटर को ट्रे में डाल दें।
स्टेप 6
15- 20 मिनट के लिए इडली को स्टीमर
में डालकर स्टिम होने दें। जब ये पक
जाएं, तो इडली को निकाल लें।
स्टेप 7
तैयार है चुकंदर इडली। गरमागरम
चुकंदर इडली को नारियल की चटनी
और सांभर के साथ सर्व करें।
बच्चों के लिए टिफिन में बनाकर दें मुरमुरा डोसा
Recipe
निधि मिश्रा
Learn more