श्वेता
रोजाना कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पियें। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है, विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं तथा त्वचा का रूखापन दूर होता है।
एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर खाद्य पदार्थ अपनी डाइट में शामिल करें। यह त्वचा की चमक और कोमलता बनाये रखने में मदद करते हैं।
हर रात कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें, नहीं तो आपकी त्वचा सुस्त दिखाई देगी और अपना गोरा रंग और चमक खो देगी।
गंदगी हटाने के लिए अपने चेहरे को दिन में कम से कम दो बार साफ करें। अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार एक सौम्य क्लींजर चुनें।
मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने के लिए सप्ताह में 2 बार अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें। इससे त्वचा की रंगत में सुधार होता है।
केमिकल-मुक्त मॉइश्चराइजर से अपनी त्वचा को रोजाना मॉइस्चराइज़ करें। इससे आपकी त्वचा में चमक आती है और लचीलापन बढ़ता है।
सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं और समय से पहले बुढा़पा ला सकती हैं, इसलिए बाहर जाते समय सनस्क्रीन लगाएं।
रोजाना कसरत करें, इससे रक्त संचार बढ़ता है और त्वचा स्वस्थ रहती है। यह तनाव को कम करता है, जिसका आपकी त्वचा पर सकरात्मक प्रभाव पड़ता है।
श्वेता