श्‍वेता

Cleaning Hacks

इन आसान तरीकों से मिनटों में साफ करें लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड, दिखने लगेगा नया जैसा

चॉपिंग बोर्ड किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले उपकरणों में से एक है। लगातार इस्तेमाल से यह गंदा हो जाता है। आप इन चीजों से इसे साफ कर सकते हैं-

बेकिंग सोडा

चॉपिंग बोर्ड पर बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं। इसके बाद 15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर, स्क्रब और पानी की मदद से बोर्ड को साफ कर लें।

नींबू 

चॉपिंग बोर्ड को साफ करने के लिए उसको नींबू के टुकड़े से रब करें और 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद नार्मल पानी से बोर्ड को साफ कर लें।

1 चम्मच ब्लीच को 2 लीटर पानी में मिलाकर लिक्विड तैयार कर लें। अब बोर्ड को लिक्विड से स्प्रे करें और कपड़े की मदद से साफ कर लें।

ब्लीच

बोर्ड पर विनेगर लगाकर 2 मिनट तक छोड़ दें, फिर पानी से साफ कर लें। इसमें एसिटिक एसिड पाया जाता है, जो बोर्ड को साफ करने में मदद करता है।

विनेगर

नमक

चॉपिंग बोर्ड को यूज के बाद गर्म पानी से साफ करें। उसके बाद इसे नमक में भीगे हुए कपड़े से रगड़ें। नमक गंदगी को दूर करने में मदद करता है।

चॉपिंग बोर्ड को साफ करने के लिए उस पर थोड़ा सा लिक्विड साबुन लगाएँ और स्पंज की मदद से धीरे से रगड़ें, फिर पानी से धो लें।

लिक्विड साबुन

लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड बहुत ज्यादा इस्तेमाल के बाद सूख जाता है। आप उस पर तेल लगाकर और रात भर छोड़ कर उसकी नमी वापस ला सकते हैं।

तेल

श्‍वेता

घर पर ही जमेगा गाढ़ा दही, अपनाऐं ये टिप्‍स

Kitchen Hacks