श्वेता
दही हमारी सेहत के लिेए काफी फायदेमंद होता है, यही वजह है कि रूटीन डाइट में इसे शामिल किया जाता है।
आमतौर पर लोग मार्केट का दही खाना पसंद करते हैं क्योंकि घर पर वैसा गाढ़ा दही नहीं जम पाता है।
आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाकर आप बाजार जैसा गाढ़ा दही जमा सकते हैं।
दही जमाने के लिए फुल क्रीम वाले दूध का इस्तेमाल करें क्योंकि इससे दही अधिक मलाईदार और गाढ़ा जमता है।
दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को उबालें । जब दूध गर्म होकर उबलने लगे तो गैस बंद कर दें।
अब दूध को ठंडा होने दें और जब दूध गुनगुना रह जाए तो उसमें चारों तरफ और बीच में दही का जामन डाल दें।
इसके बाद दूध को किसी गर्म स्थान पर 5-6 घंटे के लिए ढंककर रख दें और ध्यान रहे कि इसे हिलाये नहीं वर्ना दही जमेगा नहीं।
जब दही जम जाए तो उसकी ऊपरी मलाई को मोटा करने के लिए उसे कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
श्वेता