प्रतिमा सिंह

ऑयली त्वचा के लिए बेस्ट मानसून स्किन केयर रूटीन

           Skin Care

ऑयली स्किन के लिए आपको ऐसा स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए, जिससे आपकी त्वचा हेल्दी रहे और चिपचिपाहट की समस्या कम से कम हो। कुछ टिप्स को फॉलो कर आप अपनी त्वचा को चमकदार बेदाग, हेल्दी और चिपचिपाहट मुक्त बना पाएंगे।

बरसात के मौसम में गर्म पानी से अपने चेहरे को धोएं बजाय ठंडे पानी के। गर्म पानी आपके चेहरे के एक्स्ट्रा तेल को अब्जॉर्ब कर लेता है और स्किन समस्याओं को दूर करता है तो आपके मानसून स्किन केयर रूटीन में सबसे पहला स्टेप है गर्म पानी से मुंह धोना।

    स्टेप 1- गर्म पानी से मुंह धोएं

फेस एक्सफोलिएट करने से चेहरे के डेड सेल्स, पोर्स में तेल या जमी हुई गंदगी निकल जाती है। हमेशा नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर एक्ने की समस्या नहीं होगी। रेगुलर स्क्रबिंग करने से ब्लड सरकुलेशन के साथ ही चेहरा डिटॉक्सिफाई हो जाता है।

स्टेप 2- स्किन को करें एक्सफोलिएट 

 चेहरे को माइल्ड क्लींजर से साफ करें। फेस वॉश से पहले आप उसमें इस्तेमाल होने वाले सामग्री को देख लें। सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश चेहरे पर तेल की मात्रा को काम करता है। क्रीम बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल न करें। फेस वॉश का पीएच लेवल  भी देख लें।  

   स्टेप 3- क्लींजर का करें इस्तेमाल

फेस वॉश के बाद रेगुलरली टोनर का इस्तेमाल करें, जो तुरंत आपके चेहरे को बैक्टीरिया से बचाता है। ऑयली स्किन वाले लोग नॉन ग्रीसी टोनर ही चुनें। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर टोनर चेहरे का पीएच लेवल मेंटेन करता है और स्किन पोर्स को भी टाइट करता है। 

   स्टेप 4- पीएच बैलेंस के लिए टोनर  

फेस पैक चेहरे पर होने वाले तेल को अब्जॉर्ब कर लेता है। ऐसे लोगों को मुल्तानी मिट्टी या बेसन का फेस पैक लगाना चाहिए। यह चेहरे को ड्राई करता है। हफ्ते में दो से तीन बार फेस पैक लगाने से चेहरे की चिपचिपाहट दूर होगी और त्वचा खिली खिली दिखेगी।

          स्टेप 5- फेस पैक लगाएं

बरसात में हैवी मेकअप लगाने से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं। इसलिए बरसात के मौसम में मेकअप करना अवॉइड ही करें। फाउंडेशन और कंसीलर की जगह पर आप सीसी क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोने से पहले मेकअप को जरूर साफ कर लें।

    स्टेप 6- अत्यधिक मेकअप से बचें

Beauty tips: मॉनसून के लिए बेस्ट स्किन केयर गाइड

प्रतिमा सिंह