निक्की कुमारी
Lifestyle
लगभग सभी घरों में कुछ ऐसे रिश्तेदार होते हैं, जो किसी को भी पसंद नहीं होते। ऐसे लोग अपनी बातों से ही मेंटल स्ट्रेस बढ़ा देते हैं। आइए जानें किन 5 रिश्तेदारों से हमेशा दूर रहना चाहिए।
हर घर में कुछ ऐसे रिश्तेदार होते हैं, जिन्हें दूसरों की चुगलियां और जिंदगी में झांकने की आदत होती है। ऐसे लोग सभी की बुराईयां करते हैं। इन रिश्तेदारों से आपको दूर ही रहना चाहिए।
बुराई करने वाले रिश्तेदार
जो लोग खुद नेगेटिव होते हैं, वो दूसरों की जिंदगी में भी नकारात्मकता ही भरते हैं। ऐसे रिलेटिव्स से आपको हमेशा दूर रहना चाहिए। ये अपनी बातों से आपके मेंटल लेवल को डाउन कर सकते हैं।
नेगेटिव बाते करने वाले
कुछ लोगों को हर बात इधर से उधर करने की आदत होती है। ये रिश्तेदार हर किसी की लाइफ में मुसीबत का कारण बनते हैं। ऐसे लोगों से भी आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
बातें फैलाने वाले
अगर आपके भी ऐसे रिश्तेदार हैं, जो आपके सामने अच्छे बनते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर वो आपको धोखा देते हैं, तो ऐसे लोगों से आपको दूर रहना चाहिए। ये आपका नुकसान कर सकते है।
धोखा देने वाले
यदि कोई रिश्तेदार आपसे काम निकलवाने के लिए आपके साथ है, तो इनसे दूरी बना लें। ऐसे लोग आपसे काम के लिए ही बात करते हैं और जरूरत पूरी होने पर दूरी बना लेते हैं।
काम निकलवाने वाले
हर घर में ऐसे रिश्तेदार होते हैं, जो दूसरों को शादी और फैमिली प्लानिंग की राय देते रहते हैं। ऐसे लोग अक्सर दूसरों को बेवजह की सलाह देते हैं और मेंटल स्ट्रेस को भी बढ़ाते हैं।
बेवजह की राय देने वाले
निक्की कुमारी
दिल्ली की इन जगहों पर मिलते हैं बेस्ट छोले-कुलचे, खाकर आएगा मजा