निक्की कुमारी
Lifestyle
दिल्ली का स्ट्रीट फूड पूरे इंडिया में फेमस है। इसी तरह यहां के छोले-कुलचे भी बहुत मशहूर हैं। आइए आज आपको बताते हैं दिल्ली के सबसे अच्छे छोले-कुलचे कहां मिलते हैं?
लोटन छोले कुलचे की दुकान 2368, छत्ता शाहजी रोड, मनोहर मार्केट, पुरानी दिल्ली में है। आजादी के वक्त से इस दुकान में छोले-कुलचे सर्व किए जा रहा हैं, जिनका कोई जवाब नहीं है।
लोटन छोले-कुलचे
लाजपत नगर के मार्केट में सियाराम के छोले-कुलचे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप शॉपिंग के लिए लाजपत नगर जा रहे हैं, तो इस शॉप पर जरूर जाएं।
सियाराम के छोले-कुलचे
लक्ष्मी नगर के कंप्यूटराइज्ड छोले कुलचे आपको भी जरूर पसंद आएंगे। यहां के छोले-कुलचे एक बार खाने के बाद आप उनका स्वाद भूल नहीं पाएंगे और फिर बार-बार यहां आएंगे।
कंप्यूटराइज्ड छोले-कुलचे
दिल्ली के इंडस्ट्रियल एरिया माया पुरी में जायकेदार छोले-कुलचे मिलते हैं। इसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसे एक बार खाने के बाद आप इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे।
मायापुरी छोले-कुलचे
गोले हट्टी के छोले-कुलचे वाले आज भी अपने परिवार के तैयार किए हुए सीक्रेट मसालों के साथ छोले-कुलचे बनाते हैं। इनका स्वाद लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।
गोले हट्टी के छोले-कुलचे
अगर आप करोल बाग में रहते हैं, तो आपको गणेश के मशहूर छोले-कुलचे जरूर ट्राई करने चाहिए। ये दुकान 10 बजे से शुरू हो जाती है और यहां लोगों की काफी भीड़ रहती है।
गणेश छोले-कुलचे
निक्की कुमारी
पीपल के पत्तों से करें ये उपाय, धन की कमी होगी दूर: Peepal Leaf Remedies