सुनैना
आजकल देवी-देवताओं या फिर गणेश जी की मूर्ति दान और तोहफे में दी जाती है। फिर चाहें कोई शादी हो, बर्थडे हो या फिर कोई अन्य प्रोगाम।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी को देवी-देवताओं की मूर्ति गिफ्ट करनी चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं क्या कहता है वास्तु शास्त्र।
कहा जाता है कि अगर आप बेटी की शादी में गणेश जी की मूर्ति तोहफे में देते हैं तो इससे दुल्हन के परिवार से आर्थिक समृद्धि खत्म हो जाती है।
माना जाता है कि किसी व्यक्ति को दान में या गिफ्ट के तौर पर देवी-देवताओं की मूर्ति नहीं देनी चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है।
अगर हम किसी को उपहार या दान के रूप में किसी देवता की मूर्ति या तस्वीर देते हैं, तो इसका मतलब है कि हम देवता को अपने घर से दूर भेज रहे हैं।
कहा जाता है कि अगर आप किसी को भगवान की मूर्ति गिफ्ट करते हैं तो इससे आपके घर में कई प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं।
अगर आप भगवान की मूर्ति तोहफे में देते हैं तो इससे आपके और उस व्यक्ति दोनों के जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
किसी व्यक्ति को उपहार में भगवान की मूर्ति देने से आपके बीच में नकरात्मकता आ सकती है। इससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सुनैना