निक्की कुमारी
Lifestyle
फेस क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले वेट वाइप्स को अक्सर लोग एक बार इस्तेमाल करके फेंक देते हैं। इसे आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें-
वेट वाइप्स का इस्तेमाल करके आप अपने गंदे फर्नीचर को साफ कर सकते हैं। वाइप्स का फैब्रिक सॉफ्ट होता है, इससे सफाई करने से आपके महंगे फर्नीचर पर स्क्रैच नहीं आएगा।
फर्नीचर साफ करें
अगर आपके घर की खिड़कियों और फर्नीचर में कांच लगा है, तो इसे साफ करने के लिए भी आप वेट वाइप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कांच पर लगा हर दाग साफ हो जाएगा।
कांच साफ करें
वेट वाइप्स का इस्तेमाल आप किचन की छोटी, मोटी चीजों को साफ करने के लिए कर सकते हैं। इससे आप किचन के स्लैब, फ्रिज और माइक्रोवेव साफ कर सकते हैं।
किचन की सफाई
अगर आपके पास नेल पॉलिश रिमूवर नहीं है, तो आप वेट वाइप्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से नेल पाॉलिश आसानी से साफ हो जाती है।
नेल पॉलिश रिमूव करें
अगर आपके पैरों में मैल और टैनिंग जम गई है, तो उसे भी आप वेट वाइप्स की मदद से साफ कर सकते हैं। पैरों पर इसे कुछ देर के लिए रब करें। इससे सारी गंदगी निकल जाएगी।
पैरों की सफाई करें
अगर आपके पास बहुत सारी वाइप्स जमा हो गई हैं, तो उसकी मदद से आप गंदी टाइल्स को भी चमका सकते हैं। इसे टाइल्स पर रब करें और फिर स्क्रबर से उनकी सफाई कर लें।
टाइल्स की सफाई
निक्की कुमारी
दिमाग से बुरी यादों को कैसे मिटाएं?: Delete Bad Memories