निक्की कुमारी
Lifestyle
हर किसी की जिंदगी में अच्छी और बुरी यादें होती हैं। कई बार बुरी यादें आपको परेशान कर सकती हैं। इन्हें अपने दिमाग से निकालने के लिए आप कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं।
यदि कोई बात आपको बार-बार याद आती है, तो उससे निकलने के लिए खुद को किसी और काम में बिजी रखें। इससे दिमाग उस बात से खुद को निकाल सकेगा।
बिजी रहें
अक्सर बुरी मेमोरिज की वजह से इंसान बहुत परेशान हो जाता है। ऐसे में इससे निकलने के लिए अच्छी नींद लें। नींद लेने से ब्रेन रिलैक्स होता है और बुरी यादों से दूर रहता है।
अच्छी नींद लें
शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए भी एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने से मन शांत होता है और इससे बुरी यादें मिटाने में मदद मिलती है।
एक्सरसाइज करें
अगर दिमाग में कोई बुरी चीज घूमे जा रही है, तो उसे दूर करने के लिए कोई ब्रेन गेम खेलें। शतरंज, लूडो, कैरम जैसे गेम्स खेलने से दिमाग बिजी रहेगा और रिलैक्स होगा।
ब्रेन गेम्स खेलें
अगर आपको पढ़ना पसंद हैं, तो ब्रेन से बुरी यादों को मिटाने के लिए कुछ नया पढ़ें। नई किताबें आपको बिजी रखेंगी और इससे अच्छा महसूस भी होगा। ये आसान तरीका है।
बुक पढ़ें
अक्सर लोग मूड ठीक करने के लिए अपनी पसंद के गाने सुनते हैं। ऐसे में बुरी यादों को मिटाने के लिए आपको भी अपनी पसंद का पॉजिटिव म्यूजिक सुनना चाहिए।
गाने सुनें
निक्की कुमारी
बुद्धिमान महिलाएं दुनिया से छिपाती हैं अपने ये 5 राज: Attractive Women Secrets