सुनैना
हिन्दू धर्म में कपूर जलाने का बहुत महत्व है। वहीं अगर पीपल का पत्ता कपूर के साथ जलाया जाये तो इससे कई लाभ होते हैं। आइये जानते हैं-
कपूर के साथ पीपल का पत्ता जलाने से शुक्र और गुरु ग्रह मजबूत होते हैं। दोनों के कुंडली में मजबूत होने से सभी सुय्खों की प्राप्ति होती है।
कपूर के साथ पीपल का पत्ता जलाने से धन-ऐश्वर्य की वर्षा होती है और करियर भी सफलता के पद पर आगे बढ़ता जाता है।
कपूर के साथ पीपल का पत्ता जलाने से बुरी नजर से रक्षा होती है और सभी देवी और देवताओं का आशीर्वाद घर और परिवार पर बना रहता है।
कपूर के साथ पीपल का पत्ता जलाकर उसका धुआं करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और ग्रह दोष से मुक्ति भी मिल जाती है।
कपूर के साथ पीपल का पत्ता जलाकर उसका धुआं घर में करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
पीपल के पत्ते पर कपूर जलाने के बाद इसे घर के मुख्य द्वार पर रख दें। ऐसा करने से घर के अंदर नकरात्मक उर्जा प्रवेश नहीं कर पायेगी।
सुनैना