Renuka Goswami

Health Care 

स्ट्रेस को डील कर दूर करने के लिए आसान टिप्स 

आजकल की लाइफस्टाइल में वर्क प्रेशर और पर्सनल प्रॉब्लम्स के चलते शरीर में स्ट्रेस हार्मोन्स का बढ़ना आम है। लेकिन, दिनभर के स्ट्रेस से डील कर कॉर्टिसोल लेवल को कम करना भी बेहद जरूरी है। आइए कुछ आसान टिप्स जानते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार हेल्दी रहने के लिए 24 घंटे में 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी है। इसलिए स्लीपिंग रूटीन रिलैक्स्ड होना जरूरी है। इसके लिए रात में बुक रीडिंग या हॉट वाटर बाथ ट्राई कर सकते हैं। 

बेहतर हो नींद 

योग और ध्यान फिजिकल ओर मेंटल हेल्थ दोनों के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद है। योग दिनभर के स्ट्रेस, एंजाइटी और कॉर्टिसोल लेवल को कम कर बॉडी और माइंड को रिलैक्स करने में सहायक है।

योग और ध्यान

कुछ बदलाव कॉर्टिसोल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में हेल्दी शरीर और माइंड के लिए डाइट में फल, सब्जियां, सबूत अनाज जैसे पोष्टिक आहार शामिल करने के साथ कैफीन और शुगर लेवल को कंट्रोल करें।  

जरूरी है पोष्टिक आहार

वर्क प्रेशर के चलते आजकल लोग हंसना और खुश रहना मानो भूल गए हैं। कॉर्टिसोल लेवल को कंट्रोल करने के लिए पसंदीदा कामों या अपनो के साथ समय बिताएं। खुलकर हंसने और खुश रहने से आप नेचुरली हेल्दी रहते हैं। 

ना भूलें खुलकर हंसना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार रेगुलर डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से माइंड और बॉडी दोनों रिलैक्स और कॉर्टिसोल लेवल कंट्रोल रहता है। इसके लिए आप 3 से 4 ब्रीदिंग टेक्नीक ट्राई कर सकते हैं। 

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें   

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार निकोटिन बॉडी में स्ट्रेस लेवल को ट्रिगर कर कॉर्टिसोल लेवल बढ़ाता है। ऐसे में आपको हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो कर स्मोकिंग और ड्रिंकिंग जैसी आदतों को अवॉइड करना चाहिए। 

स्मोकिंग करें अवॉइड  

कॉर्टिसोल लेवल को नेचुरली कंट्रोल करने के लिए  अपनी पसंदीदा चीजों के लिए समय निकालें। पसंदीदा म्यूजिक सुनने और गार्डेनिंग जैसी एक्टिविटीज करने से माइंड रिलैक्स होता है और फोकस सही रहता है।

हॉबी को करें एंजॉय