स्वाति कुमारी
बेंगलुरु के इस मंदिर में भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा मौजूद हैं, जो एक ही चट्टान से बनाई गई है। यह देश की सबसे बड़ी गणेश जी की प्रतिमा है। मंदिर सुबह 6 से लेकर रात्रि 9 बजे तक खुला रहता है।
डोड्डा गणेश मंदिर
बेंगलुरु में स्थित इस्कॉन मंदिर दुनिया के सबसे बड़े इस्कॉन मंदिरों में से एक है। यहां पर आपको भगवान कृष्ण और राधाजी की मूर्ति देखने को मिलेगी। इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1997 में की गई थी।
इस्कॉन मंदिर
अगर आप शांति के साथ-साथ वास्तुकला का अद्भुत संगम देखना चाहते हैं तो बेंगलुरु के शिवोहम शिव मंदिर के दर्शन करें। यहां के प्रवेश द्वार पर आपको शिव जी की बड़ी प्रतिमा देखने को मिलेगी।
शिवोहम शिव मंदिर
कोटे वेंकटरमण स्वामी मंदिर मैसूर के शासक चिक्का देव राजा द्वारा बनवाया गया था। इस मंदिर के प्रमुख देवता भगवान वेंकटेश्वर हैं, जिनके दर्शन और पूजन के लिए भक्त आते है।
कोटे वेंकटरमण स्वामी मंदिर
श्री सोमेश्वर मंदिर बेंगलुरु के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर 1200 वर्षों से अधिक पुराना है। मंदिर के द्वार भक्तों के लिए सुबह 6 बजे से 12 बजे और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहते हैं।
सोमेश्वर मंदिर
बेंगलुरु का बुल मंदिर भगवान शिव के वाहन नंदी बैल को समर्पित हैं। इस मंदिर में नंदी बैल की लगभग 4.6 किलोमीटर लंबी मूर्ति स्थापित है, जिसे एक ही पत्थर से बनाया गया है।
बैल मंदिर
गंगादेश्वर मंदिर बेंगलुरु के सबसे विख्यात मंदिरों में से एक है। गंगादेश्वर मंदिर को गव्य पुरम गुफा मंदिर भी कहते है, जो समृद्ध भारतीय वास्तुकला को दर्शाता है। जिसके आप दर्शन कर सकते हैं।
गंगादेश्वर मंदिर
स्वाति कुमारी