प्रतिमा सिंह
अपने बालों को आशी की तरह खुला और कर्ल करके रखें। आशी ने अपने बालों को कर्ल करके खुला छोड़ दिया है और यह हेयरस्टाइल आपके किसी भी आउटफिट पर अच्छी लगेगी।
लॉन्ग कर्ल हेयरस्टाइल
आशी ने सिंपल ब्रेड हेयरस्टाइल ट्राई किया है और चेहरे पर कुछ बाल झिलमिलाते हुए छोड़ दिए हैं। इसे देखकर कह सकते हैं कि एक सिंपल चोटी भी चेहरे को खूबसूरत लुक दे सकती है।
सिंपल ब्रेड हेयर लुक
आधे बालों का जूड़ा नया हेयरस्टाइल है जो आजकल यंग लड़कियों के बीच ट्रेंड में है। उन्होंने आधे बाल खुले छोड़े हैं जिन्हें उन्होंने स्ट्रेट किया है और आधे बालों को बन में बांधा है।
हाफ हाई बन
आशी ने पिन अप हेयरस्टाइल बनाया है, जिसमें आधे बालों को पीछे की तरफ पिन किया हुआ है और आधे बालों को खुला छोड़ा हुआ है। यह हेयरस्टाइल कुल मिलाकर एक खूबसूरत लुक भी देता है।
हाफ पिनअप
उन्होंने हाई फैशन पोनीटेल बनाई है , जिसमें बॉस बेब की झलक दिखती है। पोनीटेल का एक छोटा सा हिस्सा लें और इसे यू-पिन या बॉबी पिन से सुरक्षित करते हुए हेयर टाई के चारों ओर लपेटें।
हाई बन हेयरस्टाइल
अपने बालों को बीच से बांट लें और सिर के ऊपर से दोनों तरफ बालों को पीछे खींच लें। दोनों तरफ मिनी बन बनाएं और इसे हेयर टाई से सुरक्षित कर लें। वॉल्यूम देने के लिए उसे थोड़ा बाहर खींचें।
स्पेस बन्स हेयर लुक
एक्ट्रेस इस हेयरस्टाइल में एंजल लग रही हैं। सबसे पहले अपने बाल कर्ल करें।अब उंगलियों की मदद से इसे सॉफ्ट वेव वाला लुक दें। फिर इसमें बटरफ्लाई या फ्लावर क्लिप्स लगा दें।
बार्बी डॉल हेयर लुक
प्रतिमा सिंह