श्‍वेता

Vastu Tips

घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें झाड़ू, हो सकता है नुकसान

शास्त्रों में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए घर में झाड़ू रखने के कुछ नियम हैं। आइए जानते हैं झाड़ू रखने के नियमों के बारे में।

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर- पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए अन्यथा धन की हानि हो सकती है।

झाड़ू को हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी रहता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखनी चाहिए। अगर आप झाड़ू को खुले में रखते हैं, तो धन की हानि हो सकती है।

झाड़ू को खड़ा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्कता का वास रहता है और फिजूल धन खर्च होता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और वास्तु दोष भी लगता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू टूट जाने पर इसे तुंरत बदल देना चाहिए। पुरानी और टूटी हुई झाड़ू घर में कई मुश्किलों को बुलाती है।

श्‍वेता

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में प्याज और लहसुन का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए?