श्वेता
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 9 अप्रैल 2024 से होने वाला है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नौ दिन तक माता पृथ्वी पर वास करेंगी।
इस दौरान व्रत करने वाले फलाहार का ही सेवन करते हैं वहीं जो लोग व्रत नहीं रखते हैं वे लोग भी सात्विक भोजन ही ग्रहण करते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों तक लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानें इसके पीछे की वजह-
शास्त्रों में बताया है कि लहसुन और प्याज तामसिक प्रवृत्ति के होते हैं जो कि अशुद्ध श्रेणी में शामिल होते हैं।
प्याज और लहसुन का संबंध पाप ग्रह राहु-केतु से माना गया है। इनके सेवन से अज्ञानता को बढ़ावा मिलता है और व्यक्ति में वासना भी बढ़ती है।
इस तरह के भोजन से हमारे शरीर और मन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है इसलिए नवरात्रि के दौरान प्याज और लहसुन नहीं खाया जाता है।
मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में इन चीजों का सेवन करने से माता रानी नाराज हो जाती हैं और मनुष्य को शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती।
श्वेता