बच्चों को खुश करने के लिए ब्रेड से बनाएं पिज्जा

Recipe

निधि मिश्रा

सामग्री

5 ब्रेड स्लाइस, पिज्जा सॉस, प्याज, पनीर,  कॉर्न, टमाटर, बटर, पनीर, चिली फलेक्स,  काली मिर्च और नमक।

स्टेप 1

ब्रेड पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले  ब्रेड स्लाइस लें और उस पर चम्मच  की मदद से पिज्जा सॉस लगाएं।

स्टेप 2

अब प्याज,  टमाटर, शिमला मिर्च और पनीर को काट लें। इन सभी चीजों को एक बाउल में नमक और काली मिर्च पाउडर के साथ मिलाएं।

स्टेप 3

इसके बाद ब्रेड के स्लाइस पर तैयार किया हुआ सब्जियों का मिश्रण मिलाएं। फिर ऊपर से मोजरिला चीज़ को डालकर अच्छे से फैला लें।

स्टेप 4

अब ऊपर से ब्रेड स्लाइस पर चिली  फ्लेक्स और ओरिगैनो डालें। इसके  बाद गैस पर तवा गर्म करें।

स्टेप 5

तवा पर हल्का बटर लगा लें। बटर  गर्म हो जाएं, तो ब्रेड स्लाइस को इस  पर रखकर 10 मिनट तक पका लें।

स्टेप 6

तैयार है आपका स्वादिष्ट ब्रेड पिज्जा।  आपके बच्चे इस पिज्जा को खाकर  एकदम खुश हो जाएंगे।

घर पर बच्चों के लिए  बनाएं फ्रेंच फ्राइज

Recipe

निधि मिश्रा