घर पर बच्चों के लिए  बनाएं फ्रेंच फ्राइज

Recipe

निधि मिश्रा

सामग्री

4 बड़े आलू, 2 चम्मच चाट मसाला, 1  चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 3 चम्मच कॉर्न  फ्लोर,तेल और नमक।

स्टेप 1

बाजार जैसी फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छिलकर लंबाई  में चाकू की मदद से काट लें।

स्टेप 2

अब एक बाउल में पानी गर्म कर लें। थोड़ा  सा नमक डालकर कटे हुए आलू को इसमें डालकर उबाल लें।

स्टेप 3

फिर सारे आलू को एक मलमल कपड़े पर डालकर सूखा लें। इसके बाद एक कप में पानी और कॉर्न फ्लोर मिलाकर पेस्ट बनाएं।

स्टेप 4

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। इसके बाद आलू को कॉर्न फ्लोर के पेस्ट में कोट करके तेल में डाल दें और फ्राई कर लें।

स्टेप 5

तले हुए फ्रेंच फ्राइज को टिशू पेपर पर रख लें। फिर एक प्लेट में निकालकर इसमें चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर ऊपर से छिड़कें।

स्टेप 6

रेस्टोरेंट जैसी फ्रेंच फ्राइज तैयार है।  आप इसे टोमैटो सॉस या फिर तीखी  चटनी के साथ सर्व करें।

लंच में बनाएं पलाक पकोड़ा, जानें रेसिपी

Recipe

निधि मिश्रा