लहसुन के तेल से सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

स्वाति कुमारी

HEALTH

कील-मुंहासों में लहसुन का तेल इसलिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। इसे एलोवेरा के साथ लगाना चाहिए।

लहसुन में ऑर्गेनिक पॉलीसल्फाइड्स होते हैं, जो वैस्कुलर स्मूथ मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। लहसुन के तेल का सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार कर सकता है।

अगर आपके पेट पर भी स्ट्रेच मार्क्स है, तो आप लहसुन के तेल की मदद से उसे कम कर सकती हैं। दरअसल, इसमें तेल में त्वचा को जोड़ने के गुण पाए जाते हैं। 

लहसुन के तेल में विटामिन बी6, विटामिन सी होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीफंगल गुण बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। 

त्वचा में कसाव लाने के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन को लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो झुर्रियों को कम करने में कारगर साबित होते हैं।  

लहसुन के तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं। जो आपकी त्वचा से एलर्जी को दूर करने में सहायक होते हैं। इसे आप प्रतिदिन एलर्जी वाली जगहों पर लगाएं।

लहसुन का तेल सर्दी और फ्लू से लड़ने में भी मदद करता है। आप गर्म पानी से नहाने से पहले शरीर पर सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर अच्छी तरह से बॉडी की मालिश करें।

अगर आपको भी ब्लैकहेड्स ने परेशान कर रखा है, तो आप ब्लैकहेड्स पर लहसुन के तेल और ओट्स को मिलाकर स्क्रब करें। कुछ ही दिनों में ब्लैकहेड्स साफ हो जाएंगे। 

 महिलाओं के लिए सहजन की पत्तियां खाने के फायदे

स्वाति कुमारी

HEALTH