लेडी लव को करना है इंप्रेस, तो बॉलीवुड एक्टर्स के इन लुक्‍स को करें ट्राई

FASHION

स्वाति कुमारी

ऋतिक रोशन ने ग्रे टी-शर्ट के साथ ब्लू कलर का ब्लेजर और व्हाइट ट्राउजर कैरी किया है। सनग्लासेस उनके सेमी- फॉर्मल आउटफिट पर जच रहे हैं।

विक्की कौशल ने टाई डाई कलर के टी शर्ट के नेवी ब्लू जॉगर्स और डेनिम जैकेट स्टाइल किया है। सनग्लासेस में वो काफी कूल लग रहे हैं।

ब्लैक टाई डाई टी शर्ट के साथ कार्तिक आर्यन ने फेडेड डेनिम जीन्स पहना है। ट्रांसपेरेंट सनग्लासेस और स्नीकर्स लुक को परफेक्ट बना रहा है।

रणवीर सिंह ने ऑफ व्हाइट टी शर्ट के साथ मैचिंग ब्लेजर और पैंट स्टाइल किया है। सिल्वर प्लेटेड पेंडेंट और बूट्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।

ब्लू टाई डाई ब्लेजर और पैंट के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने व्हाइट राउंड नेक टी शर्ट स्टाइल किया है। इस लुक में वो काफी हैंडसम लग रहे हैं।

रणबीर कपूर ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक फॉर्मल पैंट और नेवी ब्लू कलर का स्ट्राइप्ड ब्लेजर पहना है। बियर्ड लुक में वो काफी हॉट लग रहे हैं।

शाहिद कपूर ने व्हाइट फॉर्मल पैंट के साथ स्काई ब्लू शर्ट और स्ट्राइप्ड नेवी ब्लू ब्लेजर स्टाइल किया है। आउटफिट के साथ ब्लैक शेड्स जच रहा है।

इस फोटो में व्हाइट लाइनिंग वाले कोट-पैंट के साथ आयुष्मान खुराना ने ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट स्पोर्ट्स शूज पेयर किया है।

पुरुष सेलेब्रिटी इंस्पायर्ड ब्लैक सूट लुक्स को करें रीक्रिएट

FASHION

स्वाति कुमारी