स्वाति कुमारी
रकुल प्रीत सिंह ने अपनी शादी के लिए पेस्टल पिंक लहंगा चुना। आउटफिट में जरदोजी के साथ चिकनकारी वर्क की डिटेलिंग है। वो लुक को लाइट पिंक चूड़े के साथ कंप्लीट करते नजर आईं।
अनुष्का शर्मा ने शादी में सॉफ्ट पिंक कलर का लहंगा पहना था। जिसमें मोटिफ वर्क की डिटेलिंग थीं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने ब्लश पिंक मेकअप और माथा पट्टी स्टाइल किया था।
आलिया भट्ट ने शादी में पेस्टल रंग की साड़ी पहनी थी। आउटफिट पर हैंड एम्ब्रॉइडरी की हुई थी और इसके साथ उन्होंने अपने लुक को झुमके, चोकर और माथा पट्टी से कंप्लीट किया था।
कियारा आडवाणी की शादी का जोड़ा मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया था। रोज़ पिंक कलर के पेस्टल लहंगे को स्वरोवस्की क्रिस्टल से तैयार किया गया था।
परिणीति चोपड़ा ने गोल्डन थ्रेड से तैयार हुए पेस्टल लहंगे को अपनी शादी के लिए चुना था। मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने कुंदन पोल्की डिज़ाइन एक्सेसरीज कैरी किया है।
नेहा धूपिया के पेस्टल पिंक लहंगे में मिंट ग्रीन एंब्रॉयडरी और गोटा पट्टी, जरदोजी और जरी सहित हैंडवर्क किया गया था। कुंदन वर्क एक्सेसरीज के साथ उन्होंने लुक कंप्लीट किया था।
आथिया शेट्टी ने अपनी शादी में पेस्टल पिंक कलर के लहंगे के साथ मैचिंग फुल स्लीव्स ब्लाउज़ पहना था, जिसमें जरदोजी और जाली के साथ ही साथ चिकनकारी वर्क की भी डिटेलिंग थी।
स्वाति कुमारी