मेधा शंकर के एथनिक लुक्स शादी सीज़न में करें रीक्रिएट

FASHION

स्वाति कुमारी

गोटा पट्टी बॉर्डर वाले येलो साड़ी के साथ मेधा ने कैप स्टाइल ब्लाउज़ पहना है। स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ उन्होंने ग्लोइंग मेकअप किया है।

पर्पल कलर के फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाले अनारकली सूट में मेधा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आउटफिट के बॉर्डर पर मिरर वर्क की डिटेलिंग है।

रेड शिमर साड़ी के साथ मेधा ने स्ट्रैपी ब्लाउज़ पहना है। डायमंड डेगलर्स के साथ न्यूड बेस मेकअप जच रहा है।

ऑरेंज शिफॉन साड़ी और मैचिंग वी-नेकलाइन वाले सेक्विन ब्लाउज़ में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं। पर्ल वर्क एक्सेसरीज से लुक कंप्लीट किया है।

व्हाइट कलर के शिमर साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने डीप नेक गोल्डन ब्लाउज़ पहना है। माथे पर बिंदी और कानों में झुमका जच रहा है।

चिकनकारी वर्क वाले शरारा सूट के साथ एक्ट्रेस ने बालों में बन बनाया है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने पोल्की स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी है।

पिंक फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाले अंगरखा अनारकली सूट के साथ मेधा ने मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर स्टाइल कैरी की है।

पिंक शिफॉन साड़ी और मैचिंग राउंड नेक ब्लाउज़ में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखने लायक है। कानों में गोल्ड प्लेटेड झुमका जच रहा है।

कियारा आडवाणी के व्हाइट आउटफिट कलेक्शन

FASHION

स्वाति कुमारी