श्वेता
रात में सोने से पहले अपनी स्किन पर कुछ मिनट इन चीज़ों में से किसी एक की मसाज कीजिए। सुबह मिलेगी ग्लोइंग स्किन।
रात में सोते समय कच्चा दूध चेहरे पर लगायें। यह डेड स्किन हटाने का और स्किन को पैंपर करने के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।
कच्चा दूध
रात में सोते समय अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं। ये स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है। ये काफी असरदार साबित हो सकता है।
एलोवेरा जेल
थोड़ा सा गुलाब जल लेकर अपने चेहरे पर लगाएं और सो जाएं। यह नेचुरल टोनर का काम करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।
गुलाब जल
सोने से पहले आलू के रस को अपने चेहरे पर लगा लें। ये न सिर्फ चेहरे को निखारेगा बल्कि रिंकल्स की समस्या को भी दूर करेगा।
आलू का जूस
रोजाना रात में सोने से पहले नारियल के तेल को चेहरे पर लगाया जा सकता है। यह स्किन के टेक्सचर को सुधारने में सहायक है।
नारियल का तेल
रात को सोने से पहले चेहरे पर दही लगाएं। यह लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। इससे दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।
दही
सोने से पहले खीरे के रस में दो-तीन बूंद नींबू के रस की डालिए और इसे चेहरे पर लगाइए। यह चेहरे पर से एक्स्ट्रा तेल कम करता है।
खीरे का रस
श्वेता