Kajal Hacks: दिनभर नहीं फैलेगा नहीं  काजल, बस अपनाएं ये आसान हैक्स

प्रतिमा सिंह

_____   

 महिलाओं के लिए काजल एक ऐसी श्रृंगार वाली चीज है, जो उनकी आंखों के साथ ही पूरे चेहरे के लुक में चार चांद लगा देता है।

लेकिन 1 से 2 घंटे बाद ही आंखों में लगा काजल फैलने लगता है। वहीं, कुछ हैक्स की मदद से आप अपने काजल को दिनभर स्मजप्रूफ रख सकते हैं।

काजल अप्लाई करने के पहले चेहरे को जरूर धोएं। इससे ऑइल हट जाता है और चेहरे पर काजल फैलने के चांस भी कम होते हैं।

ऑइल को कंट्रोल करने के लिए आप आंखों के पास कंसीलर या फाउंडेशन लगाएं। ये भी काजल को टिके रहने में मदद कर सकते हैं।

इसके बाद पाउडर का इस्तेमाल करें। ये आपकी स्किन को ऑइली होने से बचाएगा, जो काजल को एक जगह टिके रहने में मदद करेगा। 

अगर आप दिनभर अपने आंखों के काजल को फैलने से बचाना चाहती हैं तो काजल लगाने के थोड़ी देर बाद ही आप आंखों पर अन्य प्रोडक्ट्स लगाएं।

काजल लगाने के बाद आंखों को रगड़ने से भी बचें। नहीं तो ये फेस पर फैल ही जाएगा। इसके अलावा हमेशा स्मजप्रूफ काजल ही खरीदें।

Astro Tips: हर समस्या से छुटकारा पाने के लिए लौंग के साथ जलाएं ये चीज

प्रतिमा सिंह

Earrings design: यूनिक और एलिगेंट लुक के लिए पहनें ट्रेंडी और स्टाइलिश इयररिंग्स