शादी से पहले होने वाली दुल्हन
करें ये डाइट टिप्स फॉलो
Diet
निधि मिश्रा
क्रैश डाइट ना लें
अचानक कैलोरी की मात्रा कम ना करें और खाने में 5- 6 घंटे से ज्यादा का गैप ना लें।
एक्सरसाइज
करें
रोजाना 45 मिनट की तेजी स्पीड वाली वॉक बहुत जरूरी है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
हेल्दी फैट का करें सेवन
ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड रहित फूड्स का सेवन करें जैसे एवोकाडो, नट्स, कद्दू के बीज, चिया के बीज।
रात का डिनर जल्दी करें
रात को 7:30- 8:00 से पहले अपना डिनर खाने की कोशिश करें। सोने से 3- 4 घंटे पहले खाना खाने से वजन नही बढ़ता है।
फूड रेनबो लें
होने वाली दुल्हन को अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे ओवर ऑल हेल्थ अच्छी होती है।
मिनी मील
होने वाली दुल्हन को एक साथ बहुत सारी चीजें नही खानी चाहिए। हर 2- 3 घंटे पर थोड़ा- थोड़ा खाएं।
अल्कोहल से दूरी बनाएं
त्वचा, वजन बढ़ने से लेकर शारीरिक स्वास्थ्य पर अल्कोहल बुरा प्रभाव डालता है। इसके सेवन से बचान चाहिए।
सफेद चीजों से बचें
मैदा, सफेद, चावल और सफेद चीनी जैसी चीजों को खाना बंद कर दें। इससे पेट की चर्बी बढ़ने लगती है और आपका लुक खराब हो सकता है।
हाइड्रेटेड रहें
रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं। पानी बॉडी को डिटॉक्स करता है। त्वचा, बालों और नाखूनों में शाइन लाने में मदद करता है।
अच्छी नींद लें
होने वाली दुल्हन काम के बीच में नींद लेना भूल जाती है। इससे तनाव बढ़ता है। रोजाना 6- 8 घंटे की नींद जरूर लें।
अपने लो कार्ब डाइट में इन
फूड्स को करें शामिल
Low Carb Diet
निधि मिश्रा
Learn more