श्वेता
सर्दियों के मौसम में कई ऐसी चीजें आती हैं जिनका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको विंटर मेलन के बारे में बता रहे हैं।
विंटर मेलन यानि सफेद पेठा इसे इंग्लिश में ऐश गॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
सफेद पेठे में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन के साथ-साथ पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर सफेद पेठा सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म मजबूत बनता है।
अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो सफेद पेठा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व हार्ट अटैक के जोखिम को कम करते हैं।
सफेद पेठे में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है और शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
सफेद पेठे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
सफेद पेठे में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन की मात्रा अच्छी पाई जाती है, जो आंखों में मोतियाबिंद को रोकने में मदद करता है।
सफेद पेठे में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो भूख को कंट्रोल करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
श्वेता