श्‍वेता

Dhanteras  2023

धनतेरस के दिन इन 5 मंत्रों का करें जाप, हो जाएंगे धनवान

हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह पावन पर्व शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा।

धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और मां लक्ष्‍मी की विधि विधान से पूजा की जाती है। ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है।

धनतेरस के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जप भी करना चाहिए। इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये मंत्र।

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः। इस मंत्र के जाप से धन, पद, प्रतिष्ठा और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः। इस मंत्र के जाप से धन की कमी नहीं होती और व्यक्ति सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करता है।

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये धनधान्या समृद्धि देहि दापय स्वाहा। इस मंत्र के जाप से अनंत वैभव और धन की प्राप्ति होती है।

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो धनतेरस के दिन धन्वंतरि भगवान के मंत्र ऊं धनवांतराय नमः का जाप करें।

ॐ हीं हीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम: इस मंत्र का 108 बार जाप करने से मां लक्ष्मी आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

श्‍वेता

Ahoi Ashtami 2023

कब है अहोई अष्टमी व्रत? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व