निक्की मिश्रा
सर्दियों में शिमला मिर्च लगा सकते हैं। शिमला मिर्च लगाने के लिए पहले इसके बीज से पौधे तैयार करने पड़ते हैं। पौधे तैयार करने के लिए आप अच्छी क्वालिटी के शिमला मिर्च के बीज खरीद सकते हैं।
शिमला मिर्च
ठंड के सीजन में हरे मटर की पैदावर की जा सकती है। मटर के बीजों को सीधे ग्रो बैग या गमले में लगाया जाता है। इसका पौधा बेल वाला होता है और उसे जाली के सहारे की ज़रूरत होती है।
हरी मटर
पालक को विंटर सीजन में भी लगा सकते हैं। यह एक ऐसी पत्तेदार सब्जी है जो सर्दी के साथ-साथ सभी मौसम में आसानी से ग्रो हो जाती है। यह आसानी से उगने वाली सब्जी है।
पालक
सर्दियों में गाजर लगा सकते हैं। इसके बीजों को सीधे ग्रो बैग या गमले में लगाया जाता है। बीज बोने के 80 से 100 दिनों में किस्म के आधार पर गाजर मिट्टी से निकालने के लिए तैयार हो जाती है।
गाजर
भारत में ठंड के मौसम में प्याज को लगा सकते हैं। यह प्याज को ग्रो करने का सबसे अच्छा समय होता हैं। ये बीजारोपण के लगभग एक महीने बाद ही तैयार हो जाते है।
प्याज
फ्रेंच बीन्स को अपने होम गार्डन में ठंड के मौसम में भी ग्रो कर सकते हैं। इसे लगाने के लगभग 50 से 60 दिन बाद आपको फलियां तोड़ने को मिलने लगती है।
फ्रेंच बीन्स
ठंड में ग्रो बैग में टमाटर उगाया जा सकता है। टमाटर को लगाने के लिए सबसे पहले इसके बीजों से पौधे तैयार किए जाते हैं। इसके बाद इसे अलग-अलग पौधारोपण किया जाता है।
टमाटर
गायत्री वर्मा