श्‍वेता

नवरात्रि व्रत में पिएं ये 8 ड्रिंक्स, शरीर में आएगी जान

Navratri Fast Drinks

नवरात्रि में उपवास के दौरान खुद का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स बताएंगे जिससे आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे।

नारियल पानी में अच्छी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। व्रत में इसका सेवन करना आपको स्वास्थ्यवर्धक और उर्जावान बनाए रखता है।

नारियल पानी

व्रत के दौरान तरोताजा और हाइड्रेटेड रहने के लिए तरबूज का सेवन करें। यह पानी की कमी पूरी करने के साथ ही शरीर को भी स्वस्थ रखता है।

तरबूज का जूस

गुलाब की लस्सी में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा भरपूर होती है। इसके सेवन से पानी की कमी नहीं होगी और आप व्रत के दौरान भी तरोताजा महसूस करेंगे।

गुलाब की लस्सी

पुदीना एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। व्रत में पुदीने का शरबत बनाकर पीने से आप तरोताजा और एनर्जेटिक भी महसूस करेंगे।

पुदीने का शरबत

केसरिया दूध में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स और कैलशियम आदि न सिर्फ आपको पोष्कता प्रदान करते हैं है बल्कि हाइड्रेटेड रहने में भी मदद करते हैं।

केसरिया दूध

विटामिन और पोटेशियम से भरपूर नींबू पानी का सेवन व्रत में आपके गिरे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है।

नींबू पानी

व्रत के दौरान खीरे के पानी का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है।खीरे में एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो कई समस्याओं से बचाती हैं।

खीरे का पानी

छाछ एक पारंपरिक भारतीय पेय है जो व्रत के दौरान होने वाली एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। यह आपकी आंतों को भी स्वस्थ रखता है।

छाछ

श्‍वेता

Navratri Food

नवरात्रि के नौ दिनों में नहीं खानी चाहिए ये चीजें