श्वेता
नवरात्रि के नौ दिन हिंदू धर्म में बेहद पावन होते हैं। इन नौ दिनों में लोग मां दुर्गा की आराधना करने के साथ ही व्रत उपवास भी करते हैं।
अगर आप व्रत रखते हैं तो इन नौ दिनों में कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो चीजें, जिन्हें नवरात्रि के दिनों में नहीं खाना चाहिए।
नवरात्रि के दौरान अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमे गेंहू, मक्के, सूजी, चावल, बेसन, रागी और बाजरे का आटा प्रमुख रूप से शामिल हैं।
नौ दिनों तक किसी भी प्रकार की फलियां और दालों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दिनों चावल भी नहीं खाने चाहिए।
नवरात्रि के नौ दिनों में सफेद नमक की जगह पर सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। व्रत में सेंधा नमक ही खाया जाता है।
नवरात्रि में कुछ सब्जियां जैसे लौकी, कद्दू, आलू तो खाई जा सकती हैं, लेकिन कुछ सब्जियां जैसे लहसुन और प्याज नहीं खानी चाहिए।
नवरात्रि के दौरान रिफायंड और सरसों के तेल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी जगह शुद्ध देशी घी या मूंगफली के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नवरात्रि के व्रत में कुछ मसालों से भी परहेज किया जाता है, जिसमें हल्दी और गरम मसाला शामिल हैं। जो लोग व्रत रहते हैं उनको मसालों से परहेज करना चाहिए।
नवरात्रि के दौरान शराब, नॉन वेज और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों से दूरी बनाकर शरीर के विषैले पदार्थों को कम किया जा सकता है।
श्वेता