श्वेता
कुछ एंटी एजिंग फूड्स शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाते हैं जिससे आप एक लंबी उम्र जी सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
चिया सीड्स में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की रक्षा करते हैं और एजिंग के लक्षणों को कम करते हैं।
चिया सीड्स
ब्लूबेरीज विटामिन A और C के साथ-साथ एंथोसायनिन जैसा एंटी-एजिंग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करता है।
ब्लूबेरीज
अनार में प्यूनिकलगिन्स नामक कम्पाउंड होता है, जो स्किन में कोलेजन को बनाए रखने में मदद करता है और एजिंग के प्रभावों को स्लो करता है।
अनार
पपीता एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है जो स्किन की इलास्टिसिटी को इम्प्रूव करने और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
पपीता
ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सेल डैमेज से लड़ते हैं। इससे स्किन पर झुर्रियों की समस्या को रोकने में मदद मिलेगी।
ओट्स
प्याज क्वेरसेटिन से भरपूर होते हैं जो एक मजबूत एंटी ऑक्सीडेंट है। इस तत्व में स्किन को एजिंग से बचाने वाले गुण मौजूद होते हैं।
प्याज
पालक में फॉलिक एसिड पाया जाता है जो डीएनए को तैयार करने में आवश्यक होता है। इसके कारण एजिंग की प्रक्रिया भी धीरे धीरे होती है।
पालक
अंगूर में बहुत सारी एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और एजिंग के लक्षणों को रोकते हैं।
अंगूर
श्वेता