प्रियंका शर्मा
शैम्पू के बाद बालों में नमी के लिए बालों में कंडीशनर करना जरूरी होता है। बालों को धोने के बाद आप इन होम मेड कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकते है। आइए जानें -
नारियल तेल
1 चम्मच नारियल तेल, शहद, नींबू का रस, गुलाब जल और 2 चम्मच दही को मिक्स करें। बालों को धोने के बाद 10-15 मिनट पेस्ट को बालों में लगाएं फिर बाद बालों को धो दें।
शहद और केला
केले और शहद को मिक्स करें और इस पेस्ट को बालों में इस्तेमाल करें। इस हेयर मास्क के बाद बालों को कंडीशनर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सेब का सिरका
1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, 1 चम्मच शहद को 2 मग पानी में मिक्स करें। इसके बाद पानी से सिर धो लें। ये आपके बालों के लिए बेस्ट कंडीशनर है।
अंडा और तेल
अंडे के पीले हिस्से को तेल में मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में 15 मिनट के लिए लगाए। फिर पानी से धो लें। इससे बालों में शाइन आती है।
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है। ऐसे में शहद में ऑलिव ऑयल को मिक्स कर, बालों में लगाएं। इससे डैंड्रफ, इंफेक्शन से मुक्ति मिलती है।
शहद
दही
दही को बालों में 15-30 मिनट के लिए लगाए। इसके बाद बालों को धो दें। इससे बालों में शाइन आती है और दही बालों को मजबूत भी बनाती है।
एलोवेरा
एलोवेरा एक अच्छा हेयर कंडीशनर हो सकता है। एलोवेरा जेल को बालों में सीधा लगाने के 5 मिनट बाद बालों को धो लें।
एवोकाडो और केला
एवोकाडो, केला और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल को मिक्स करें। इसे 20-30 मिनट के लिए बालों में लगाएं। अब इसे पानी से धो दें।