श्‍वेता

Travel

गुरुग्राम के पास स्थित हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन

आज हम आपको गुरुग्राम के पास स्थित कुछ खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप प्राकृतिक सुंदरता का मजा उठा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश स्थित कसौली एक खूबसूरत पहाड़ी इलाका है, जहाँ चर्च, छोटे ट्रेकिंग ट्रेल्स और हरे-भरे रास्ते आपको आनंद देंगे।

कसौली

कनातल एक बेहद खूबसूरत छोटा गांव है, जो उत्तराखंड में मौजूद है। यह बाकी हिल स्टेशनों से काफी अलग है।

कनाताल

नारकंडा खूबसूरत पहाड़ी इलाकों में से एक हैं। यह शिमला से लगभग 2 घंटे की दूरी पर है। इसका पूरा रास्ता खूबसूरत नजारों से घिरा हुआ है।

नारकंडा

नौकुचिया तालअपनी नौ कोनों वाली झील के लिए काफी लोकप्रिय है, जो हरे-भरे जंगलों, सीढ़ीदार खेतों और राजसी पहाड़ों से घिरा हुआ है।

नौकुचिया ताल

शिमला सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। हिमालय की तलहटी में स्थित, यह शहर देवदार के पेड़ों से भरा पड़ा है।

शिमला

लैंसडाउन से गुरुग्राम  की दूरी 279 किमी है। इस शहर में आप सूर्योदय और सूर्यास्त के सबसे मनमोहक दृश्यों का आनंद उठा सकती हैं।

लैंसडाउन

तीर्थन घाटी कुल्लू जिले में स्थित एक खूबसूरत घाटी है। आप यहां सेरोलसर झील तक ट्रैकिंग का आनंद ले सकती हैं।

तीर्थन घाटी

परवाणू सोलन जिले का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये गुरुग्राम से लगभग 6 घंटे की दूरी पर है। यहाँ आप रोपवे की सवारी जरूर करें।

परवाणू

श्‍वेता

उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर क्यों है इतना प्रसिद्ध जाने रहस्य