निक्की कुमारी
Astrology
सुहागिनों के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास माना होता है। यह व्रत कई नियम और सावधानी बरतते हुए किया जाता है। इस दौरान आपको कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए।
इस व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही हो जाती है। अगर आप व्रत रख रही हैं, तो इस दिन भूलकर भी देर तक न सोएं, इससे आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
देर तक न सोएं
इस दिन काले, सफेद रंग के कपड़े ना पहनें। पूजा-पाठ के दौरान काले वस्त्र पहनना शुभ नहीं माना जाता है। लाल रंग ही पहनें, लाल रंग प्रेम और सुहाग का प्रतीक माना जाता है।
न पहनें ये रंग
व्रती महिलाओं को इस दिन घर के किसी भी सोते हुए सदस्य को जगाना नहीं चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। आपके लिए इन नियमों का पालन बहुत जरूरी है।
किसी को उठाएं नहीं
व्रती महिलाओं को घर के बड़े या छोटे सदस्य को अपशब्द नहीं कहने चाहिए। किसी से लड़ाई या बहस नहीं करना चाहिए। पति से भी झगड़ा करने की भूल न करें।
अपशब्द न कहें
करवाचौथ के दिन सफेद वस्तुओं जैसे सफेद वस्त्र, दूध, चावल, दही और सफेद मिठाई आदि का दान न करें। अगर कोई सुहागिन ऐसा करती है, तो चंद्रदेव नाराज हो जाते हैं।
सफेद चीज दान न करें
व्रत रखने वाली महिलाओं को नुकीली चीजों से दूर रहना चाहिए। इस दिन कढ़ाई, सिलाई जैसे काम से परहेज करें। सुई धागे से तो बिलकुल दूर रहना चाहिए।
नुकीली चीजें न छुएं
निक्की कुमारी
पितरों की नाराजगी दूर करेगा किचन का यह मसाला,करें ये 5 उपाय: Pitru Paksha 2023