प्रतिमा सिंह
अगर आप भी ट्रेंडी मेकअप लुक्स की फैन हैं तो भूमि के इन आई मेकअप लुक्स पर एक नज़र जरूर डाले, जिन्हें देख आप भी इन्हें रिक्रिएट करना चाहेंगी।
पार्टी लुक के लिए यह आई मेकअप बेस्ट होता है। आप भूमि की तरह ब्लैक और शिमर आईशैडो से स्मोकी आईज क्रिएट कर सकती हैं।
अगर आप नो मेकअप लुक पसंद करती हैं तो भूमि की तरह न्यूड आईशैडो और लाइनर का इस्तेमाल करके यह लुक क्रिएट कर सकती हैं।
भूमि पेडनेकर का पिंक शेड वाला आई मेकअप भी बेहद शानदार है जिसे आप किसी भी फंक्शन या फेस्टिवल सीजन में ट्राई कर सकती हैं।
ब्राउन आईलाइनर आपकी आंखों को मोटी और उभरी हुई दिखाने में मदद करता है। बोल्ड कलर्ड लिप्स के लिए यह ब्राउन आईलाइनर आइडियल है।
परफेक्ट मेकअप लुक की तलाश में हैं तो एक्ट्रेस का यह शिमरी लुक ट्राई कर सकती हैं। यह इंडियनवेयर और वेस्टर्न दोनों तरह के अटायर पर फबेगा।
भूमि पेडनेकर के इस लुक को कॉपी करने के लिए आप अपने फेवरेट पेस्टल शेड को मैट रखें और इसे आईलिड पर अच्छी तरह से ब्लेंड करें।