प्रतिमा सिंह
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का पर्व विशेष महत्व रखता है।
इस दिन कान्हा के लिए अलग से झूला तैयार करते है और जन्माष्टमी की पूजा के लिए पूजा की थाली विशेष रूप से सजाई जाती है।
जन्माष्टमी के खास मौके पर लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए आप पूजा की थाली को कुछ टिप्स की मदद से सजा सकते हैं।
चावल से सजाएं पूजा की थाली
मोर पंख, बासुरी, भोग, फूल, पूजा की सामग्रियों से थाली को सजाएं। इसके बाद रंगे हुए चावलों को थाली पर ग्लू से चिपकाएं।
फूलों से सजाएं पूजा की थाली
थाली में एक पैटर्न बनाते हुए फूलों की पंखुड़ियों को ग्लू की मदद से चिपकाएं। इससे सजी थाली देखने में काफी खूबसूरत लगेगी।
थाली को हाथों से करें पेंट
इसके लिए आप लाल या गोल्डन कलर से पूजा की थाली तो पेंट करें। सूखने पर पतले ब्रश से अलग-अलग डिजाइन बना सकती हैं।
मोतियों से सजाएं पूजा की थाली
इसके लिए आप थाली पर कपड़ा या पेपर चिपका दें। अब स्टोन और मोती लेकर ग्लू से एक खास पैटर्न में मोतियों को चिपका दें।
स्वाति कुमारी